<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, June 14, 2026

विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोप में एक अभियुक्त गिरफ्तार

गोरखपुर। विदेश भेजने के नाम पर लोगों से धनराशि लेकर धोखाधड़ी करने के आरोप में फरार चल रहे एक आरोपी को कैंपियरगंज पुलिस ने नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया था।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी राहुल कुमार सिंह उर्फ आकाश सिंह उर्फ विनय सिंह, मूल रूप से कुशीनगर जनपद का निवासी है और कैंपियरगंज क्षेत्र में स्काई टूर ट्रेवल्स टेस्ट ट्रेनिंग सेंटर नाम से ट्रैवल एजेंसी संचालित करता था। आरोप है कि उसने विदेश भेजने और वीजा उपलब्ध कराने के नाम पर कई लोगों से लाखों रुपये वसूले, लेकिन न तो वीजा दिलाया और न ही विदेश भेजा।
पीड़ित की तहरीर पर कैंपियरगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान आरोपी फरार हो गया, जिसके बाद उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया। पुलिस ने उसे दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर गोरखपुर लाया है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ गोरखपुर, कुशीनगर और महाराजगंज जनपदों में धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages