<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, June 15, 2026

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से बुजुर्ग गंभीर घायल, 102 एम्बुलेंस बनी जीवन रक्षक


बस्ती। जिले के टराटा-बड़कुईया मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर मौजूद लोग सहम गए। समय पर पहुंची 102 एम्बुलेंस और स्वास्थ्यकर्मियों की तत्परता से घायल को तत्काल उपचार मिल सका।
जानकारी के अनुसार बड़कुईया निवासी महेश (68 वर्ष) खरीदारी करने के लिए रासना बाजार आए थे। इसी दौरान तेज गति से आ रही एक मोटरसाइकिल ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में उनके दाहिने पैर में गंभीर फ्रैक्चर हो गया तथा सिर में भी चोटें आईं।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल 102 एम्बुलेंस सेवा को सूचना दी। सूचना मिलते ही 102 एम्बुलेंस यूपी-32 ईजी 6901 मौके के लिए रवाना हुई। एम्बुलेंस में तैनात ईएमटी मनीषा चौधरी और पायलट हनुमान ने मात्र 17 मिनट में लगभग 10 किलोमीटर की दूरी तय कर घटनास्थल पर पहुंचकर घायल को प्राथमिक उपचार दिया।
इसके बाद घायल को जिला अस्पताल बस्ती ले जाया जा रहा था। रास्ते में उनकी हालत अचानक बिगड़ने लगी। इस पर ईएमटी मनीषा चौधरी ने ईआरसी के डॉ. रस्तोगी से संपर्क कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श लिया और उनके निर्देशों का पालन करते हुए मरीज को सुरक्षित जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया।
परिजनों ने एम्बुलेंस कर्मियों की सराहना करते हुए कहा कि यदि समय पर एम्बुलेंस और प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों की मदद नहीं मिली होती, तो उनके परिवार के सदस्य की जान बचाना मुश्किल हो सकता था। उन्होंने प्रदेश सरकार की 102 एम्बुलेंस सेवा को जनहित में बेहद उपयोगी और जीवनरक्षक बताया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages