<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, June 17, 2026

जनसुनवाई में एसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने जनसुनवाई को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं जनोन्मुखी बनाने के उद्देश्य से पुलिस कार्यालय में फरियादियों की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। इस दौरान विभिन्न मामलों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनके त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत का संवेदनशीलता और प्राथमिकता के आधार पर परीक्षण करते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर समाधान किया जाए तथा शिकायतकर्ताओं को की गई कार्रवाई की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाए।

एसपी ने कहा कि जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान कर पुलिस के प्रति जनता के विश्वास को और अधिक मजबूत बनाना है। उन्होंने दोहराया कि जनपद पुलिस बेहतर पुलिसिंग और नागरिकों की समस्याओं के प्रभावी समाधान के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages