<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, June 17, 2026

ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से साइकिल सवार वृद्ध की मौत, परिवार में मचा कोहराम

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


महादेवा, बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के सुकरौली गांव निवासी 65 वर्षीय हरीराम पुत्र बदरी की बुधवार शाम सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया तथा पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार हरीराम बुधवार को साइकिल से पाकरडाड़ बाजार सब्जी खरीदने गए थे। शाम करीब छह बजे वह सब्जी लेकर अपने घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान पाकरडाड़ स्थित पेट्रोल पंप के सामने सामने से आ रही एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गए। टक्कर लगते ही हरीराम साइकिल समेत सड़क पर गिर पड़े और उनके सिर में गंभीर चोट लग गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई, लेकिन सिर में गंभीर चोट लगने के कारण हरीराम ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। वृद्ध की मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी लालगंज विनय पाठक ने बताया कि दुर्घटना के संबंध में जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages