<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, June 17, 2026

तीन दिवसीय साइबर जागरूकता प्रदर्शनी का शुभारंभ, साइबर सुरक्षा के प्रति किया जा रहा जागरूक

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। साइबर क्राइम थाना बस्ती द्वारा जनमानस को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मंगलवार को स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षा गृह में तीन दिवसीय साइबर जागरूकता प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। यह प्रदर्शनी 17 जून 2026 से शुरू होकर आगामी तीन दिनों तक चलेगी।

प्रदर्शनी में कैनोपी के माध्यम से विभिन्न प्रकार की सूचनाएं, चार्ट, मॉडल तथा इंटरएक्टिव डिस्प्ले लगाए गए हैं, जिनके जरिए आम नागरिकों को साइबर अपराध, ऑनलाइन फ्रॉड, फिशिंग, सोशल मीडिया सुरक्षा, डिजिटल भुगतान सुरक्षा, मोबाइल सुरक्षा तथा साइबर अपराध की शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया संबंधी जानकारी दी जा रही है।

साइबर क्राइम थाना पुलिस द्वारा आयोजित यह अभियान विशेष रूप से महिलाओं, बुजुर्गों, छात्र-छात्राओं तथा आम नागरिकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, ताकि वे डिजिटल माध्यमों का उपयोग करते समय सतर्क रहें और साइबर ठगी का शिकार होने से बच सकें।

कार्यक्रम के दौरान साइबर क्राइम थाना प्रभारी ने बताया कि वर्तमान समय में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में लोगों को जागरूक करना और साइबर सुरक्षा संबंधी जानकारी उपलब्ध कराना पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है। प्रदर्शनी में आने वाले लोगों के सवालों का भी विशेषज्ञों द्वारा समाधान किया जा रहा है।

पुलिस विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने परिवार, मित्रों एवं पड़ोसियों के साथ प्रदर्शनी का अवलोकन करें तथा साइबर सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी प्राप्त करें। उनका कहना है कि जागरूक नागरिक ही सुरक्षित समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। तीन दिनों तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages