<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, June 17, 2026

छपरा स्टेशन के विकास कार्यों का महाप्रबंधक ने किया निरीक्षण, नई ट्रेनों के शुभारंभ की तैयारियों की समीक्षा

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने बुधवार को प्रमुख विभागाध्यक्षों तथा मुख्यालय एवं मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ गोरखपुर-छपरा रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी आशीष जैन के साथ छपरा जंक्शन से छपरा ग्रामीण रेलखंड का निरीक्षण कर विभिन्न विकास कार्यों एवं यात्री सुविधाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने छपरा कचहरी एवं छपरा ग्रामीण स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं, स्वच्छता व्यवस्था तथा छपरा ग्रामीण स्टेशन पर निर्माणाधीन गुड्स शेड प्लेटफॉर्म कार्य का अवलोकन किया। वहीं छपरा जंक्शन स्टेशन और कोचिंग डिपो का भी गहन निरीक्षण किया गया। उन्होंने अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत प्रस्तावित निर्माण एवं विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

महाप्रबंधक ने स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया, फुट ओवर ब्रिज, द्वितीय प्रवेश द्वार, पार्किंग, स्वच्छता, ‘एक स्टेशन एक उत्पाद’ स्टॉल, यात्री सुविधाओं तथा भीड़ प्रबंधन की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने फूड वेंडिंग स्टॉलों पर उपलब्ध सेवाओं की गुणवत्ता की भी जांच की और यात्रियों को स्वच्छ एवं बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

इस दौरान उन्होंने आगामी 19 जून को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा छपरा जंक्शन से नई छपरा-आनंद विहार टर्मिनल तथा मऊ जंक्शन से नई मऊ-आनंद विहार टर्मिनल ट्रेन के शुभारंभ कार्यक्रम की तैयारियों की भी समीक्षा की। कार्यक्रम की सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान रेलवे सुरक्षा बल, वाणिज्य, इंजीनियरिंग, परिचालन सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages