वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
गोरखपुर। क्षेत्रीय जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल मंत्रालय ने 65121/65122 दोहरीघाट-औंड़िहार-दोहरीघाट मेमू ट्रेन सेवा का विस्तार वाराणसी सिटी तक करने का निर्णय लिया है। इस विस्तारित सेवा का शुभारंभ 19 जून 2026 को मऊ से वाराणसी सिटी के बीच 05123 मऊ-वाराणसी सिटी उद्घाटन विशेष गाड़ी चलाकर किया जाएगा।
रेलवे द्वारा जारी संभावित समय-सारिणी के अनुसार 05123 उद्घाटन विशेष गाड़ी मऊ से दोपहर 1:45 बजे प्रस्थान करेगी। यह दुल्लहपुर स्टेशन पर 2:07 बजे, जखनिया पर 2:17 बजे, सादात पर 2:29 बजे, औंड़िहार पर 2:54 बजे, रजवाड़ी पर 3:12 बजे, कादीपुर पर 3:22 बजे तथा सारनाथ से 3:57 बजे रवाना होकर शाम 4:15 बजे वाराणसी सिटी पहुंचेगी।
रेल प्रशासन के अनुसार इस मार्ग विस्तार से मऊ और वाराणसी सिटी के बीच यात्रियों को एक अतिरिक्त एवं सुविधाजनक रेल सेवा उपलब्ध होगी। इससे विद्यार्थियों, किसानों, व्यापारियों तथा दैनिक यात्रियों को किफायती, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा का लाभ मिलेगा।
रेलवे का मानना है कि नई सुविधा से क्षेत्र में आवागमन बेहतर होगा और सामाजिक, सांस्कृतिक तथा आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी। स्थानीय लोगों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।
.jpg)
No comments:
Post a Comment