बस्ती। थाना दुबौलिया पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया है।
पुलिस के अनुसार थाना दुबौलिया में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 82/2026, धारा 137(2)/87 बीएनएस के तहत दर्ज मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने पीड़िता को बरामद किया तथा आरोपी विनोद कुमार (25 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय रामसागर शर्मा, निवासी पायकपुर थाना दुबौलिया जनपद बस्ती को मंगलवार को पण्डुलघाट पुलिया के पास से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेजा गया। पीड़िता को भी नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई हेतु संबंधित अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष दुबौलिया जीवन त्रिपाठी, उपनिरीक्षक प्यारेलाल, आरक्षी आकर्ष राठौर तथा महिला आरक्षी खुशबू यादव शामिल रहीं।

No comments:
Post a Comment