<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, June 16, 2026

मानव सम्पदा पोर्टल की त्रुटियों और लंबित भुगतान पर कर्मचारियों ने उठाई आवाज

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


गोरखपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, गोरखपुर का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में जिलाधिकारी से मिला और लोक निर्माण विभाग सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में अपर जिलाधिकारी वैभव शर्मा को कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत कराया गया।

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि मानव सम्पदा पोर्टल पर करीब 300 कर्मचारियों की जानकारी गलत दर्ज है। कई कर्मचारियों की जन्मतिथि में त्रुटियां हैं, जबकि अर्जित अवकाश (ईएल) का विवरण भी कम दर्ज किया गया है। इससे कर्मचारियों को सेवा संबंधी कार्यों और सेवानिवृत्ति के समय गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

परिषद ने लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड-3 के सेवानिवृत्त कर्मचारी अदालत का मामला प्रमुखता से उठाया। उनका आरोप है कि पोर्टल पर जन्मतिथि गलत दर्ज होने से पेंशन, एनपीएस और अन्य देयकों का भुगतान लगभग 11 माह से लंबित है। वहीं सेवानिवृत्त चौकीदार सुभाष पांडे के नाम की वर्तनी में त्रुटि के कारण उनका भुगतान भी अटका हुआ है।

रूपेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुसार सेवानिवृत्ति के 30 दिनों के भीतर सभी देयकों का भुगतान किया जाना चाहिए, लेकिन कई कर्मचारियों को समय पर भुगतान नहीं मिल रहा है। परिषद ने मानव सम्पदा पोर्टल पर एनएसडीएल एवं अन्य विवरणों का सत्यापन कर सभी त्रुटियों को तत्काल ठीक कराने की मांग की।

अपर जिलाधिकारी वैभव शर्मा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में मदन मुरारी शुक्ला, अशोक पांडे, राम नारायण शुक्ल, अनिल द्विवेदी, अनूप कुमार श्रीवास्तव, इंजीनियर सौरभ श्रीवास्तव, अशोक शर्मा, राजेश मिश्रा, अदालत, सुभाष पांडे और रामधनी पासवान सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages