<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, June 16, 2026

ऑनलाइन सीट बुकिंग करने वाली बसों पर परिवहन विभाग का शिकंजा, 67 वाहनों का चालान

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती।
कार्यालय परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश के निर्देश पर अखिल भारतीय पर्यटन परमिट से संचालित बसों द्वारा ऑनलाइन प्लेटफार्मों के माध्यम से सीटवार बुकिंग कर स्टेज कैरिज के रूप में किए जा रहे संचालन के विरुद्ध मंगलवार को जनपद बस्ती में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।

संभागीय परिवहन अधिकारी, यात्रीकर अधिकारी बस्ती, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी संतकबीरनगर तथा उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर वाहनों की सघन जांच की। कार्रवाई के दौरान कुल 67 वाहनों का चालान किया गया। इसके अलावा थाना हर्रैया में चार वाहन, रोडवेज परिसर में एक वाहन तथा एक मैक्सीकैब को निरुद्ध किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि निरुद्ध वाहनों के यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए रोडवेज बसों की व्यवस्था कर यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया।

विशेष अभियान में सुरेश कुमार, संभागीय परिवहन अधिकारी बस्ती संभाग, सुश्री प्रियंवदा सिंह, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी संतकबीरनगर, श्रीमती कल्पना श्रीवास्तव, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम बस्ती सहित प्रवर्तन स्टाफ मौजूद रहा।

परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि नियमों के विरुद्ध ऑनलाइन सीटवार बुकिंग कर स्टेज कैरिज की तरह संचालित किए जाने वाले वाहनों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages