<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, June 21, 2026

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बस्ती ने लिया निरोगी जीवन का संकल्प, स्टेडियम में हजारों ने किया योगाभ्यास


बस्ती। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद का मुख्य कार्यक्रम अमर शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में उत्साह और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। योग प्रशिक्षक सन्नों दुबे, सूर्य प्रताप सिंह एवं डॉ. प्रवेश के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं और बड़ी संख्या में नागरिकों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ एवं निरोगी जीवन का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में पूर्व सांसद एवं असम प्रभारी हरीश द्विवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र, भाजपा नेता जगदीश शुक्ला, पुलिस उपमहानिरीक्षक संजीव त्यागी, जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना, पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल सहित जिले के अनेक वरिष्ठ अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। प्रतिभागियों ने एलईडी स्क्रीन के माध्यम से प्रधानमंत्री के योग दिवस संबोधन का भी श्रवण किया।
पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है, बल्कि मानसिक शांति, आत्मिक संतुलन और समग्र कल्याण का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जिसे प्रत्येक परिवार तक पहुंचाना और नई पीढ़ी को इसकी परंपरा से जोड़ना आवश्यक है।
कार्यक्रम के दौरान योग प्रशिक्षक सन्नों दुबे, सूर्य प्रताप सिंह एवं डॉ. प्रवेश को उत्कृष्ट योगदान के लिए अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका मानवी सिंह ने किया। समारोह में विभिन्न विभागों के अधिकारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं तथा सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों की उल्लेखनीय भागीदारी रही।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages