<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, June 21, 2026

महर्षि विद्या मंदिर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग-ध्यान का आयोजन, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश


बस्ती। मड़वानगर स्थित महर्षि विद्या मंदिर में रविवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग एवं ध्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक पवन कुमार त्रिपाठी ने सभी शिक्षकों को योगाभ्यास एवं ध्यान कराया तथा इसके शारीरिक और मानसिक लाभों की जानकारी दी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव ने योग और ध्यान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास स्वस्थ, संतुलित और तनावमुक्त जीवन का आधार है। उन्होंने सभी से पूज्य महर्षि महेश योगी एवं ब्रह्मचारी गिरीश चन्द्र वर्मा द्वारा बताए गए योग और ध्यान को दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि महर्षि महेश योगी ने वर्षों पहले ध्यान की महत्ता को समझाते हुए न केवल भारत बल्कि विदेशों में भी इसका व्यापक प्रचार-प्रसार किया।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक अमित श्रीवास्तव, अमित कुमार पांडे, मधु पांडे, विजय सिंह साहनी, प्रियंका, स्वाति, उधम सिंह, फूलकुमारी, रेवती, महेंद्र सिंह, मीरा सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का समापन स्वस्थ एवं निरोग जीवन के संकल्प के साथ हुआ।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages