<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, June 25, 2026

निर्माणाधीन महिला छात्रावास, शरणालय और किशोर गृह का मंडलायुक्त ने किया निरीक्षण


गोरखपुर। मंडलायुक्त अनिल ढींगरा ने गुरुवार को गोरखपुर में निर्माणाधीन मुख्यमंत्री श्रमजीवी महिला छात्रावास, राजकीय महिला शरणालय के नवीन भवन तथा राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) एवं किशोर न्याय बोर्ड भवन के निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री श्रमजीवी महिला छात्रावास का निर्माण कार्य उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम द्वारा 47.38 करोड़ रुपये की लागत से कराया जा रहा है। परियोजना प्रबंधक ने इसकी भौतिक प्रगति 7 प्रतिशत बताई।

राजकीय महिला शरणालय के नवीन भवन का निर्माण 8.05 करोड़ रुपये की लागत से कार्यदायी संस्था यूपीआरएनएसएस-1 द्वारा कराया जा रहा है, जिसकी वर्तमान भौतिक प्रगति 80 प्रतिशत है। वहीं, सी एंड डीएस यूनिट-14 द्वारा 14.87 करोड़ रुपये की लागत से 100 क्षमता वाले राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) एवं किशोर न्याय बोर्ड भवन का निर्माण कराया जा रहा है, जिसकी भौतिक प्रगति 63 प्रतिशत पाई गई।

मौके पर उपस्थित कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को मंडलायुक्त ने निर्देश दिए कि निर्माण कार्य मानकों के अनुरूप गुणवत्ता और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखते हुए मजदूरों की संख्या बढ़ाकर निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता में किसी प्रकार की कमी पाए जाने पर संबंधित विभागीय अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages