<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, June 25, 2026

भाजपा का बूथ सशक्तिकरण अभियान तेज, 6 जुलाई तक चलेगा डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम


बस्ती। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत एवं तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र के नेतृत्व में जिले के सभी बूथों पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को समर्पित ‘डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम’ आयोजित किया जाएगा। यह विशेष प्रशिक्षण अभियान आगामी 6 जुलाई तक संचालित होगा।
जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने बताया कि मंडल एवं जिला स्तर पर आयोजित भौतिक प्रशिक्षण वर्गों के सफल समापन के बाद अब उन कार्यकर्ताओं को डिजिटल माध्यम से प्रशिक्षित किया जाएगा, जो किसी कारणवश पूर्व प्रशिक्षण में शामिल नहीं हो सके थे। भाजपा की आईटी टीम बूथ स्तर पर सक्रिय सदस्यों को प्रशिक्षित कर उन्हें तकनीकी रूप से दक्ष बनाएगी।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यकर्ताओं को ‘सरल ऐप’ एवं ‘नमो ऐप’ के संचालन की जानकारी देने के साथ-साथ भाजपा के गौरवशाली इतिहास, मोदी सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं तथा संगठन के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों से भी अवगत कराया जाएगा। प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले सभी सक्रिय सदस्यों को डिजिटल क्रेडिट एवं विशेष प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा, जिसे वे अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करेंगे।
उन्होंने बताया कि 28 जून को सभी बूथों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण से होगी। इसके बाद पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सघन पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। साथ ही बूथ अध्यक्ष, क्षेत्रीय पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं पन्ना प्रमुखों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी, जिसमें सभी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सामूहिक रूप से सुनेंगे।
इसके अलावा आगामी 2 जुलाई को विशाल जिला कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें जिले के सभी प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भाग लेकर आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा करेंगे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages