<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, June 25, 2026

पहले प्रयास में बीपीएससी परीक्षा पास कर जिला योजना अधिकारी बने प्रभात सिंह, व्यापारियों ने किया सम्मानित


बस्ती। भानपुर तहसील क्षेत्र के बडोखर गांव निवासी प्रभात सिंह के बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (बीपीएससी) की परीक्षा में पहले ही प्रयास में जिला योजना अधिकारी/सहायक निदेशक, योजना एवं विकास विभाग के पद पर चयनित होने पर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। गुरुवार को व्यापार मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों ने उनके आवास पहुंचकर स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर सुरेश गुप्ता ने कहा कि प्रभात सिंह ने अपनी सफलता से पूरे क्षेत्र का सम्मान बढ़ाया है। उनकी उपलब्धि ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को कठिन परिश्रम और लगन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी।
प्रभात सिंह ब्लॉक प्रमुख रामनगर एवं भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष यशकांत सिंह के सबसे छोटे पुत्र हैं। उनके परबाबा जयदत्त सिंह डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक रहे हैं। परिवार की राजनीतिक और समाजसेवा की समृद्ध पृष्ठभूमि को आगे बढ़ाते हुए प्रभात सिंह ने प्रशासनिक सेवा में भी अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है।
सम्मान समारोह में व्यापार मंडल के संरक्षक राधेश्याम अग्रहरि, कोषाध्यक्ष भागवंत गुप्ता, महामंत्री सुभाष सोनी, वरिष्ठ भाजपा नेता ओम प्रकाश पाण्डेय, सुरेश पाण्डेय, अनिल पाण्डेय, करुणाकर पाण्डेय, वीर श्रीवास्तव, मोनू पाण्डेय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages