<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, June 4, 2026

जनसहभागिता से शुरू हुआ कुवानो नदी जीर्णोद्धार अभियान


बस्ती। जिला प्रशासन के तत्वावधान में जनसहभागिता के माध्यम से कुवानो नदी के जीर्णोद्धार अभियान की शुरुआत विकास खंड बस्ती सदर के ग्राम पंचायत मिश्रौलिया स्थित सरायघाट पर की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख राकेश श्रीवास्तव ने ग्राम प्रधान श्रीमती गीता देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य गिरीश चंद्र गिरी तथा ग्रामीणों के साथ घाट की साफ-सफाई कर अभियान का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि नदियां भारतीय संस्कृति और सभ्यता की धरोहर हैं। नदियों के संरक्षण और उनके मूल स्वरूप को बचाने के लिए जनसहभागिता आवश्यक है। उन्होंने लोगों से कुवानो नदी को पुनर्जीवित करने के लिए अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में सहायक विकास अधिकारी (ग्राम्य विकास) राजनारायण शुक्ल, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) सहजराम, ग्राम पंचायत अधिकारी रविशंकर शुक्ल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages