गोरखपुर। मंडलायुक्त अनिल ढींगरा ने मुख्यमंत्री जनता दर्शन में जनपद देवरिया, कुशीनगर और महराजगंज से प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की विस्तृत समीक्षा संबंधित जिलाधिकारियों एवं जांच अधिकारियों के साथ की।
बैठक में मंडलायुक्त ने असहाय एवं गंभीर बीमारियों से ग्रसित फरियादियों को आयुष्मान कार्ड तथा मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर शीघ्र राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। राजस्व संबंधी मामलों में उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार स्तर के अधिकारियों को स्वयं मौके पर जाकर जांच करने को कहा गया।
उन्होंने राजस्व न्यायालयों में लंबित वादों से संबंधित प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में तेजी लाने तथा शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

No comments:
Post a Comment