<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, June 5, 2026

मुख्यमंत्री के जन्मोत्सव पर सेवा का अनूठा उदाहरण, विधायक अजय सिंह ने अस्पतालों व वृद्धाश्रम को दिए कूलर


बस्ती। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मोत्सव को सेवा, समर्पण और जनकल्याण के रूप में मनाते हुए हर्रैया विधायक अजय सिंह ने जिला अस्पताल, महिला अस्पताल एवं वृद्धाश्रम में कूलर और फलों का वितरण कर लोगों को राहत पहुंचाई। इस अवसर पर उन्होंने मरीजों, उनके परिजनों तथा वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
भीषण गर्मी को देखते हुए विधायक ने जिला अस्पताल में पांच, महिला अस्पताल में चार तथा वृद्धाश्रम में दो कूलर भेंट किए। साथ ही मरीजों और बुजुर्गों को फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। कूलर मिलने से अस्पतालों और वृद्धाश्रम में मौजूद लोगों ने राहत महसूस की और विधायक के इस मानवीय प्रयास की सराहना की।
विधायक अजय सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जीवन गरीबों, वंचितों और जरूरतमंदों की सेवा को समर्पित है। उनके जन्मोत्सव पर सेवा कार्य करना ही उनके आदर्शों को सच्ची श्रद्धांजलि देना है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और सुविधाओं का लाभ पहुंचाना है।
कार्यक्रम के दौरान विधायक ने अस्पतालों की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया और अधिकारियों को मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। वहीं, वृद्धाश्रम में पिछले आठ वर्षों से निःशुल्क बुजुर्गों की दाढ़ी और बाल काटने की सेवा कर रहे रमवापुर पाठक निवासी मुन्ना को अंगवस्त्र एवं सहयोग राशि देकर सम्मानित किया गया।
यह कार्यक्रम केवल जन्मोत्सव का आयोजन नहीं बल्कि सेवा और संवेदनशीलता का संदेश देने वाला प्रेरणादायी उदाहरण बन गया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages