बस्ती। पैकोलिया थाना क्षेत्र के वार्ड नम्बर-09 लक्ष्मीबाई नगर, नगर पंचायत बभनान निवासी शाहिद हुसैन पुत्र स्वर्गीय नूर मोहम्मद ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर लगभग 20 लाख रुपये की चोरी के मामले का शीघ्र खुलासा कराने की मांग की है।
शुक्रवार को एसपी को दिए गए पत्र में शाहिद हुसैन ने बताया कि 21 मई को दोपहर 2 बजे से 4 बजे के बीच उनके घर में चोरी की घटना हुई। उस समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। वह सुबह 9 बजे अपनी दुकान खोलने चले गए थे, जबकि उनकी पत्नी एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए लखनऊ गई थीं।
उन्होंने बताया कि रात करीब 10 बजे दुकान से घर लौटने पर देखा कि घर के चैनल गेट का ताला टूटा हुआ था तथा तीन गोदरेज अलमारियां खुली पड़ी थीं। चोर घर से करीब 3.50 लाख रुपये नकद और सोने के जेवरात चोरी कर ले गए। घटना की सूचना उसी रात पैकोलिया थाने में दी गई।
पीड़ित के अनुसार पुलिस जांच के दौरान आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में 4 से 5 संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए हैं। मामले की जांच थाना प्रभारी और क्षेत्राधिकारी द्वारा की गई, लेकिन घटना के 15 दिन बीत जाने के बाद भी चोरी का खुलासा नहीं हो सका है।
शाहिद हुसैन ने पुलिस अधीक्षक से मामले को गंभीरता से लेते हुए चोरी गए सामान और नकदी की बरामदगी तथा आरोपितों की गिरफ्तारी सुनिश्चित कराने की मांग की है। साथ ही उन्होंने वर्तमान विवेचक को बदलकर किसी अन्य अधिकारी से निष्पक्ष जांच कराए जाने की भी मांग की है।

No comments:
Post a Comment