गोरखपुर। थाना गुलरिहा पुलिस ने गैंग बनाकर स्वयं को प्रशासनिक अधिकारी बताकर कूटरचना एवं धोखाधड़ी करने वाले एक गैंगस्टर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। संगठित अपराधों पर अंकुश लगाने और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक गुलरिहा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक विकास कुमार मिश्र एवं उनकी टीम ने थाना गुलरिहा पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 456/2026, धारा 2(b)(i), 2(b)(xi), 3(1) उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट से संबंधित अभियुक्त रामनयन गुप्ता को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त रामनयन गुप्ता पुत्र स्वर्गीय वृजलाल गुप्ता निवासी हरदीडाली निरनाम पूर्वी आनंद नगर, थाना फरेंदा, जनपद महराजगंज का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त गैंग बनाकर लोगों को प्रशासनिक अधिकारी होने का झांसा देकर कूटरचना और धोखाधड़ी की घटनाओं को अंजाम देता था।
पुलिस अभिलेखों के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध थाना गुलरिहा में पूर्व से भी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। उसके खिलाफ वर्ष 2025 में धोखाधड़ी, कूटरचना एवं अन्य संगीन अपराधों से संबंधित मुकदमा पंजीकृत किया गया था। वर्तमान में गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विकास कुमार मिश्र (चौकी प्रभारी मेडिकल कॉलेज), उपनिरीक्षक अनूप कुमार, हेड कांस्टेबल संदीप वर्मा तथा कांस्टेबल रामप्रसाद पुरी शामिल रहे। पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

No comments:
Post a Comment