गाजियाबाद। जिला कांग्रेस कमेटी गाजियाबाद द्वारा राष्ट्रीय नेतृत्व एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के निर्देश पर 8 जून 2026 से चलाया जा रहा "ग्रेट निकोबार पर्यावरण बचाओ हस्ताक्षर अभियान" सोमवार को डासना में सम्पन्न हो गया। अभियान का समापन जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सतीश शर्मा की अध्यक्षता में शाम 6 बजे आयोजित कार्यक्रम में हुआ।
यह अभियान गाजियाबाद जिला कांग्रेस कार्यालय से शुरू होकर मोदीनगर, भोजपुर, मुरादनगर ब्लॉक, मुरादनगर, लोनी शहर, ब्लॉक लोनी, खोड़ा, मकनपुर, राजापुर सहित विभिन्न क्षेत्रों से गुजरते हुए डासना पहुंचा। समापन कार्यक्रम में डासना नगर अध्यक्ष अनवर कुरैशी, अभियान समन्वयक राजकुमार पंडित, जिला उपाध्यक्ष जगदीश सैनी, कोषाध्यक्ष अश्वनी त्यागी, जिला मीडिया प्रभारी आशुतोष गुप्ता, जिला महासचिव रियाज सैफी तथा इरफान नेताजी सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने हस्ताक्षर कर ग्रेट निकोबार के पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया। कांग्रेस नेताओं के अनुसार अभियान के दौरान हजारों लोगों ने पर्यावरण बचाने के पक्ष में हस्ताक्षर किए।
जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा ने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों और जंगलों की अनदेखी भविष्य की पीढ़ियों के लिए गंभीर संकट पैदा कर सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार पर्यावरण संरक्षण के बजाय चुनिंदा उद्योगपतियों के हितों को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि बढ़ता प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन, जल स्रोतों का प्रदूषित होना तथा वन्यजीवों के प्राकृतिक आवासों का समाप्त होना गंभीर चिंता का विषय है।
उन्होंने कहा कि यदि समय रहते पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो आने वाली पीढ़ियों को इसके गंभीर दुष्परिणाम भुगतने पड़ेंगे। कार्यक्रम में पूर्व सभासद अब्दुल वहीद पठान, मास्टर अनिल शर्मा, राजपाल जोगी, श्याम पोरवाल, ब्रजकांत शर्मा, शिव प्रकाश, इस्लाम पटवारी, आबिद अली, इंसाफ अली, फुरकान कुरैशी सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर अभियान को समर्थन दिया।

No comments:
Post a Comment