<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, June 16, 2026

जेठ के सातवें मंगलवार पर रुधौली चीनी मिल में विशाल भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद


रुधौली, बस्ती। जेठ मास के सातवें मंगलवार के अवसर पर बजाज चीनी मिल रुधौली के मुख्य गेट स्थित हनुमान मंदिर पर धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर सुंदरकांड पाठ, शरबत वितरण तथा विशाल भंडारे का आयोजन कर श्रद्धालुओं एवं राहगीरों को प्रसाद वितरित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत सुंदरकांड पाठ से हुई, जिसके उपरांत चीनी मिल के इकाई प्रमुख डॉ. जे.पी. त्रिपाठी ने विधिवत आरती कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। भंडारे में बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालुओं, कर्मचारियों और राहगीरों ने सहभागिता कर प्रसाद ग्रहण किया।
इस दौरान महाप्रबंधक गन्ना लवकुश सिंह चौहान, सहायक महाप्रबंधक गन्ना अनिल कुमार शुक्ला, गन्ना प्रबंधक अरविंद द्विवेदी, गेट इंचार्ज राजेश सिंह, इंजीनियरिंग हेड श्रवण सिंह चौहान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं श्रमिक सेवा कार्य में जुटे रहे।
सीनियर गन्ना अधिकारी बाल सिंधु गगन पांडे के नेतृत्व में गन्ना विभाग की टीम ने श्रद्धालुओं की सेवा में विशेष योगदान दिया। टीम के सदस्यों ने राहगीरों को रोक-रोककर शरबत एवं प्रसाद वितरित किया तथा भंडारे को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
धार्मिक वातावरण और सेवा भावना से ओत-प्रोत इस आयोजन में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजन के दौरान पूरे परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages