<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, June 18, 2026

पूर्वांचल-बिहार को रेल मंत्रालय की बड़ी सौगात, तीन नई रेल सेवाओं का होगा शुभारंभ


गोरखपुर। पूर्वांचल और बिहार के रेल यात्रियों के लिए 19 जून का दिन बड़ी सौगात लेकर आ रहा है। रेल मंत्रालय की ओर से छपरा-दिल्ली (आनंद विहार टर्मिनस)-छपरा एक्सप्रेस, मऊ-दिल्ली (आनंद विहार टर्मिनस)-मऊ एक्सप्रेस तथा दोहरीघाट-औंड़िहार मेमू ट्रेन का वाराणसी सिटी तक मार्ग विस्तार शुरू किया जाएगा। इन तीनों रेल सेवाओं का शुभारंभ रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी छपरा जंक्शन से करेंगे।
समारोह में सांसद राजीव प्रताप रूडी, जनार्दन सिंह सिग्रीवाल सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। वहीं मऊ जंक्शन पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री अरविंद कुमार शर्मा एवं सांसद राजीव राय की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित होगा।
नई 12527/12528 छपरा-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस प्रत्येक रविवार को छपरा से चलेगी और सोमवार को दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन प्रत्येक सोमवार को आनंद विहार से रवाना होकर मंगलवार को छपरा पहुंचेगी। ट्रेन बलिया, मऊ, आजमगढ़, शाहगंज, जौनपुर, सुल्तानपुर, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, अलीगढ़ और गाजियाबाद समेत प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी।
इसी तरह 14055/14056 मऊ-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस का संचालन साप्ताहिक होगा। यह ट्रेन मऊ, आजमगढ़, शाहगंज, जौनपुर, प्रयागराज और कानपुर सेंट्रल होते हुए दिल्ली पहुंचेगी।
रेल मंत्रालय ने 65121/65122 दोहरीघाट-औंड़िहार मेमू की बढ़ती लोकप्रियता और जन मांग को देखते हुए इसका मार्ग वाराणसी सिटी तक विस्तारित करने का निर्णय लिया है। इससे पूर्वांचल के हजारों दैनिक यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।
रेलवे के अनुसार नई ट्रेनों और मार्ग विस्तार से छात्रों, किसानों, व्यापारियों, श्रद्धालुओं तथा पर्यटकों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। साथ ही क्षेत्र के कृषि एवं अन्य उत्पादों को नए बाजार उपलब्ध होंगे, जिससे पूर्वांचल के आर्थिक और सांस्कृतिक विकास को भी नई गति मिलेगी।
उधर, 19 जून को बिहार के मढ़ौरा लोकोमोटिव फैक्ट्री में आयोजित समारोह में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव गिनी गणराज्य को निर्यात किए जाने वाले 51वें रेल इंजन को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages