संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने गुरुवार को जून-2026 में प्राप्त असंतुष्ट फीडबैक की समीक्षा कर जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
समीक्षा बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने संबंधित प्रकरणों की जानकारी ली और अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ताओं की समस्याओं का समाधान संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ किया जाए, ताकि उन्हें न्याय का अनुभव हो।
एसपी ने सभी संबंधित अधिकारियों को शिकायतकर्ताओं से नियमित संवाद स्थापित करने और उनकी समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और संवेदनशीलता बनाए रखने से आमजन का विश्वास और सुरक्षा की भावना और अधिक मजबूत होगी।

No comments:
Post a Comment