<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, June 28, 2026

कुसौरा बाजार में भारत चश्मा घर एवं नेत्र केयर सेंटर का शुभारंभ


बस्ती। कुसौरा बाजार में रविवार को भारत चश्मा घर एवं नेत्र केयर सेंटर का उद्घाटन सांसद राम प्रसाद चौधरी और विधायक दूधराम ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य लोग एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
सेंटर के संचालक एवं पूर्व मुख्य नेत्र परीक्षण अधिकारी रामकुमार उर्फ डॉ. आनंद ने बताया कि संस्थान में सिरदर्द, अर्धकपारी, मोतियाबिंद, काला मोतिया सहित आंखों से संबंधित विभिन्न बीमारियों की जांच आधुनिक मशीनों ऑटोरेफ, स्लिट लैम्प और टोनोमीटर से की जाएगी। उन्होंने कहा कि यहां मरीजों को अनुभवी विशेषज्ञों द्वारा बेहतर परामर्श एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
उन्होंने बताया कि सेंटर में परामर्शदाता नेत्र सर्जन एमबीबीएस, एम.एस. डॉ. बी.पी. चौधरी अपनी सेवाएं देंगे, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर नेत्र चिकित्सा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।
उद्घाटन समारोह में विश्राम राव, शिवराम कनौजिया, चंद्रिका प्रसाद, आर.के. आरतियन, हृदय गौतम, अनिल भारती, चंद्र प्रकाश गौतम सहित बड़ी संख्या में गणमान्य एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages