संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट द्वारा थाना धनघटा क्षेत्र में वृहद जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान टीम ने शनिचरा बाजार समेत विभिन्न गांवों और मोहल्लों का भ्रमण कर वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं।
अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्र के पर्यवेक्षण में पुलिसकर्मियों ने घर-घर पहुंचकर बुजुर्गों और दिव्यांगों का हालचाल जाना तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक सहायता और मार्गदर्शन प्रदान किया।
जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने लोगों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, पेंशन योजनाओं, स्वास्थ्य सुविधाओं और सहायता कार्यक्रमों की जानकारी दी। साथ ही उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या, उत्पीड़न या आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने के लिए जागरूक किया गया।
पुलिस की इस पहल की क्षेत्रीय लोगों ने सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों में सुरक्षा, विश्वास और आत्मबल को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

No comments:
Post a Comment