बस्ती। शहर के गांधीनगर स्थित गौरीदत्त धर्मशाला के निकट मंगलवार को हर्रैया विधायक अजय सिंह की धर्मपत्नी डॉ. सुनीता सिंह ने विधि-विधान के साथ फीता काटकर ‘मोनालिसा फैशन एण्ड व्यूटी केन्द्र’ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह बुटीक ट्रेंडी और कस्टम-मेड परिधानों के शौकीनों के लिए एक बेहतरीन डेस्टिनेशन साबित होगा। यहां महिलाओं के लिए एथनिक वियर, डिजाइनर साड़ियां, वेस्टर्न ड्रेसेस और हैंडवर्क परिधानों का एक्सक्लूसिव कलेक्शन उपलब्ध है।
डॉ. सुनीता सिंह ने कहा कि अब बस्ती की महिलाओं को एक ही स्थान पर सौन्दर्य प्रसाधनों के साथ बेहतर और आधुनिक परिधान भी उपलब्ध हो सकेंगे, जो शहर के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।
मोनालिसा फैशन एण्ड व्यूटी केन्द्र की प्रोपराइटर हरसरन कौर ने बताया कि उनका उद्देश्य ग्राहकों को किफायती कीमतों पर लेटेस्ट फैशन और उच्च गुणवत्ता वाले फैब्रिक उपलब्ध कराना है। साथ ही ग्राहकों की पसंद के अनुरूप पर्सनलाइज्ड डिजाइनिंग की सुविधा भी दी जा रही है।
उद्घाटन समारोह में उपस्थित लोगों ने बुटीक के आकर्षक इंटीरियर और परिधानों के विशेष कलेक्शन की सराहना की। इस अवसर पर मिन्नी लारेंस, कंचन श्रीवास्तव, शालिनी भानिरामका, सौम्या अरोरा, रितु गुलस्ता, श्वेता यादव, ऊषा चौधरी, कला अग्रवाल, आशा अग्रवाल, कुसुम चौधरी, विमला सिंह, नमिता श्रीवास्तव, मधु चौधरी, डॉ. अरुण, श्रीधर दूबे, केशरी नारायण त्रिपाठी, संतोष सिंह, अजय सिंह, अवधेश सिंह, नरेन्द्र सिंह, कुलवेन्द्र सिंह, दीपेन्द्र सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment