<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, June 30, 2026

सेवानिवृत्त रेल अधिकारियों व कर्मचारियों को भावभीनी विदाई, सम्मानित कर दी गई शुभकामनाएं

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय गोरखपुर में मंगलवार को आयोजित विभिन्न समारोहों में 30 जून 2026 को सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। इस दौरान उन्हें समापक राशि के प्रपत्र, सेवा प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनके स्वस्थ, सुखमय एवं सफल जीवन की कामना की गई।

महाप्रबंधक सभाकक्ष में आयोजित समारोह में अपर महाप्रबंधक विनोद कुमार शुक्ल ने महाप्रबंधक के प्रोटोकॉल निरीक्षक आशुतोष कुमार सिन्हा को पुष्पगुच्छ एवं शाल भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि आशुतोष कुमार सिन्हा ने रेल सेवा में अपना बहुमूल्य योगदान दिया तथा अपने कार्य के प्रति सदैव समर्पित रहे। उन्होंने उनके अध्यात्म के प्रति गहरी निष्ठा की भी सराहना की।

कार्मिक विभाग के सभाकक्ष में आयोजित समारोह में मुख्य कार्मिक अधिकारी (प्रशासन) मनोज कुमार ने 5 राजपत्रित अधिकारियों एवं 17 अराजपत्रित रेलकर्मियों को सेवा प्रमाण-पत्र एवं समापक राशि के प्रपत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सेवानिवृत्त होने वाले राजपत्रित अधिकारियों में उप मुख्य अभियंता (पुल) सत्येन्द्र कुमार दूबे, कार्यपालक अभियंता अरुण कुमार चावला एवं अरविन्द कुमार पाण्डेय, सहायक कारखाना प्रबंधक बीरेश कुमार श्रीवास्तव तथा प्रधानाध्यापक (बीटीसी यांत्रिक कारखाना) नागेन्द्र नाथ पाण्डेय शामिल रहे।

मुख्य कार्मिक अधिकारी ने अपने संबोधन में सभी सेवानिवृत्त रेलकर्मियों के स्वस्थ, सुखमय एवं सम्मानपूर्ण जीवन की शुभकामनाएं दीं। समारोह में कार्मिक एवं लेखा विभाग के अधिकारी, यूनियन के पदाधिकारी तथा सेवानिवृत्त कर्मचारियों के परिजन भी उपस्थित रहे।

इसी क्रम में लेखा विभाग में आयोजित एक अन्य समारोह में प्रधान वित्त सलाहकार अमरजीत गौतम ने 2 राजपत्रित अधिकारियों—सहायक वित्त सलाहकार (कोचिंग) संजय कुमार मल्ल एवं सहायक वित्त सलाहकार (वित्त भंडार) अनूप कुमार श्रीवास्तव सहित 7 अराजपत्रित कर्मचारियों को सेवा प्रमाण-पत्र एवं समापक राशि के प्रपत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल एवं सुखद भविष्य की कामना की।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages