<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, June 11, 2026

श्रद्धांजलि सभा में भावुक क्षण, स्व. देवेश श्रीवास्तव को नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि


गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर महानगर के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय देवेश श्रीवास्तव जी की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर सिविल लाइंस स्थित गोरखपुर क्लब में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम के दौरान पूरा माहौल शोक और भावनाओं से भरा रहा, जहां सभी ने स्व. देवेश श्रीवास्तव के सरल, सहज एवं संगठननिष्ठ व्यक्तित्व को याद किया।
प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि स्व. देवेश श्रीवास्तव का संपूर्ण जीवन संगठन और कार्यकर्ताओं को समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि वे हर पद पर रहते हुए कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने वाले और संगठन को मजबूत करने वाले नेता थे। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को इस दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
वक्ताओं ने कहा कि स्व. देवेश श्रीवास्तव ने महानगर अध्यक्ष के रूप में अल्प समय में ही संगठन को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान की थी। उनका जाना भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।
इस अवसर पर के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, विधायक विपिन सिंह, पूर्व महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता सहित अनेक वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
नेताओं ने एक स्वर में कहा कि इस कठिन समय में पूरा भाजपा परिवार शोक संतप्त परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है।
श्रद्धांजलि सभा में ओम प्रकाश शर्मा, अच्युतानंद शाही, इन्द्रमणि उपाध्याय, श्वेता श्रीवास्तव, दयानंद शर्मा, रणविजय शाही सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, पार्षदगण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages