<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, June 11, 2026

मोहर्रम से पहले इमामचौक मुतवल्ली एक्शन कमेटी सक्रिय, समस्याओं के समाधान को सौंपा ज्ञापन


गोरखपुर। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित एवं गरिमामय ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से इमामचौक मुतवल्ली एक्शन कमेटी के अध्यक्ष अब्दुल्लाह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने अपर जिलाधिकारी (भू-राजस्व) हिमांशु वर्मा से मुलाकात कर विभिन्न समस्याओं एवं आवश्यक व्यवस्थाओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन को कमेटी के महासचिव एवं पूर्व पार्षद नबीउल्लाह अंसारी ने पढ़कर सुनाया।
ज्ञापन में महानगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के इमामचौकों, मोहर्रम जुलूस मार्गों की जर्जर सड़कों, विद्युत एवं सफाई व्यवस्था की खामियों तथा पेड़ों की लटकती शाखाओं की छंटाई की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई। प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से आग्रह किया कि मोहर्रम से पूर्व सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
अपर जिलाधिकारी (भू-राजस्व) हिमांशु वर्मा ने ज्ञापन पर संज्ञान लेते हुए आश्वासन दिया कि संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी कर समयबद्ध ढंग से समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि मोहर्रम के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
कमेटी के कन्वीनर हाजी कलीम अहमद फरजंद ने कहा कि विकास कार्यों के बीच मोहर्रम जुलूस मार्गों की मरम्मत और आवश्यक व्यवस्थाओं को प्राथमिकता देना जरूरी है। वहीं अध्यक्ष अब्दुल्लाह ने कहा कि गोरखपुर में मोहर्रम की ऐतिहासिक परंपरा को बनाए रखने के लिए प्रशासन और समाज के सहयोग से सभी तैयारियां समय रहते पूरी की जानी चाहिए।
इस अवसर पर शिया फेडरेशन के संरक्षक एडवोकेट एजाज रिजवी सहित कमेटी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

https://www.facebook.com/share/v/17hoLb94aB/

वीडियो न्यूज देखने के लिए ऊपर दिए गए लिंक पर क्लिक करके ओपन पर क्लिक करें





No comments:

Post a Comment

Pages