<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, June 8, 2026

पुत्री के निधन के बाद लौट रहे प्रधानाध्यापक की कार दुर्घटनाग्रस्त, हालत गंभीर


महादेवा (बस्ती)। पुत्री के निधन के गहरे सदमे के बीच घर लौट रहे एक प्रधानाध्यापक की कार सोमवार सुबह सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। हादसे में प्रधानाध्यापक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनकी पत्नी को भी चोटें आई हैं। घटना से परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर है।
जानकारी के अनुसार लालगंज थाना क्षेत्र के महसो निवासी विष्णुदत्त शुक्ला, डड़वा काँची स्थित जूनियर हाईस्कूल में इंचार्ज प्रधानाध्यापक हैं। उनकी पुत्री का उपचार मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में चल रहा था, जहां रविवार रात इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। पुत्री का शव उनके भाई घर लेकर चले आए, जबकि विष्णुदत्त शुक्ला अपनी पत्नी के साथ कार से गोरखपुर से महसो लौट रहे थे।
बताया जाता है कि सोमवार सुबह करीब छह बजे उनकी कार महसो के निकट नंदपुर गांव के पास विधायक द्वारा स्थापित स्वागत द्वार के लोहे के खंभे से अनियंत्रित होकर टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में विष्णुदत्त शुक्ला गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनकी पत्नी को भी चोटें आईं।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल जिला चिकित्सालय बस्ती पहुंचाया गया। चिकित्सकों के अनुसार विष्णुदत्त शुक्ला की स्थिति गंभीर बनी हुई है और उनका उपचार जारी है।
एक ही दिन में पुत्री की मौत और उसके बाद सड़क दुर्घटना की घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। क्षेत्रीय लोगों ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages