<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, June 8, 2026

एनसीसी शिविर का भव्य समापन, उत्कृष्ट कैडेट्स हुए सम्मानित

गोरखपुर। 45 यूपी बटालियन एनसीसी द्वारा आयोजित वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-155 का समापन समारोह सोमवार को उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। शिविर परिसर में आयोजित अभिप्रेरणा एवं समापन समारोह में एनसीसी के पूर्व कैडेट्स, एएनओ, सैन्य एवं असैन्य अधिकारियों ने सहभागिता कर वर्तमान कैडेट्स का उत्साहवर्धन किया।

समारोह में पूर्व एनसीसी कैडेट्स एवं अधिकारियों ने कैडेट्स को एनसीसी के महत्व, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता तथा राष्ट्र निर्माण में इसकी भूमिका के बारे में जानकारी दी। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए युवाओं को देशसेवा और चरित्र निर्माण के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर कैंप कमांडेंट कर्नल जयवीर सिंह ने कहा कि एनसीसी केवल एकता और अनुशासन का संगठन नहीं है, बल्कि यह एक सम्प्रभु, सशक्त और आत्मनिर्भर राष्ट्र के निर्माण की आधारशिला भी है। उन्होंने कैडेट्स से जीवन में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं राष्ट्रसेवा की भावना को आत्मसात करने का आह्वान किया।
समापन समारोह में शिविर के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स और कंपनियों को पुरस्कृत किया गया। कंपनी प्रदर्शन में ब्रावो कंपनी ने प्रथम, अल्फा कंपनी ने द्वितीय, डेल्टा कंपनी ने तृतीय तथा चार्ली कंपनी ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा 71 कैडेट्स को गोल्ड मेडल एवं 71 कैडेट्स को सिल्वर मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।
शिविर में प्रशिक्षण, फायरिंग एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सफल संचालन डिप्टी कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल अमित कुमार सिंह के निर्देशन में किया गया।
कार्यक्रम में पूर्व मेजर भगवान सिंह, पाटेश्वरी सिंह, कैप्टन वाहिद अली, सेकंड ऑफिसर अनिल कुमार, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, सूबेदार मेजर राकेश कुमार, सूबेदार अरविंद कुमार, विश्वनाथ पुरी सहित अनेक पूर्व कैडेट्स, सैन्य एवं असैन्य अधिकारी, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेट्स उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages