<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, June 18, 2026

राजकीय इंटर कॉलेज में योगाभ्यास, योग दिवस की तैयारियां तेज

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में चल रहे योग जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत गुरुवार को राजकीय इंटर कॉलेज बस्ती के बहुउद्देशीय हाल में योग साधकों ने उत्साहपूर्वक योग प्रोटोकॉल का अभ्यास किया। कार्यक्रम का आयोजन भारत स्वाभिमान, पतंजलि योग समिति तथा इंडियन योग एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

कार्यक्रम में पतंजलि योग समिति बस्ती के संरक्षक डॉ. प्रवेश कुमार एवं योगाचार्य गरुड़ ध्वज पाण्डेय ने साधकों को विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक जीवन जीने की प्रभावी पद्धति है। योग आत्मानुशासन, मानसिक शांति और शारीरिक सुदृढ़ता प्रदान करता है।

इस अवसर पर पतंजलि प्रभारी सुभाष चंद्र आर्य तथा भारत स्वाभिमान समिति के जिला प्रभारी ओम प्रकाश आर्य ने बताया कि 19 से 21 जून तक अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में मालवीय रोड स्थित श्री हरि मैरेज हॉल में भव्य योग समारोह आयोजित किया जाएगा। योग स्थल पर पर्यावरण शोधक औषधीय हवन सामग्री से यज्ञ कर वातावरण को शुद्ध एवं सुगंधित बनाया जाएगा।

इंडियन योग एसोसिएशन के पूर्वी जोन अध्यक्ष डॉ. नवीन सिंह ने योग के वैज्ञानिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान समय में तनाव और असंतुलित जीवनशैली से बचाव के लिए योग सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने लोगों से योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में जवाहर लाल रिजवी, राम अचल चौरसिया, दीनानाथ शुक्ल, प्रमोद गुप्ता, रंजना त्रिपाठी, सुनीता राजपूत, शशि यादव सहित बड़ी संख्या में योग साधक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages