<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, June 15, 2026

योगाभ्यास के साथ शुरू हुआ योग सप्ताह, विधायक अंकुर राज तिवारी ने किया शुभारंभ

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


संत कबीर नगर। 50 शैय्या एकीकृत आयुष चिकित्सालय, मंझरिया गंगा में सोमवार को योग सप्ताह (15 जून से 21 जून 2026) का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन खलीलाबाद विधायक अंकुर राज तिवारी ने योगाभ्यास कर किया।

इस अवसर पर विधायक ने "करें योग-रहें निरोग" का संदेश देते हुए योग के महत्व और उसके स्वास्थ्य लाभों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि योग स्वस्थ जीवन का आधार है और प्रत्येक व्यक्ति को अपनी दैनिक दिनचर्या में नियमित रूप से योग को शामिल करना चाहिए।

कार्यक्रम में डीसी एनआरएलएम प्रवीण शुक्ला सहित आयुष विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जनपद के योग कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. इंद्रेश यादव, आयुष विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. गौरी दत्त मिश्रा, सह नोडल अधिकारी डॉ. जुबेर आलम अंसारी एवं डॉ. परवीन वानो द्वारा किया गया।

इस दौरान 50 शैय्या एकीकृत आयुष चिकित्सालय के चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिषेक कुमार उपाध्याय, डॉ. श्याम श्रीवास्तव, डॉ. विनोद मिश्रा, डॉ. धर्मेंद्र चौधरी, डॉ. मनोज यादव, डॉ. तुफैल अहमद एवं डॉ. सत्येंद्र सिंह सहित चिकित्सालय स्टाफ तथा आयुष विभाग के समस्त अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

योग सप्ताह के प्रथम दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages