वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
बस्ती। थाना सोनहा पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 14 पाउच देशी शराब बरामद की है।
पुलिस के अनुसार थाना सोनहा की टीम ने पचमोहनी-मधवापुर मार्ग स्थित एक चाय की दुकान के पास से शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे राकेश कुमार (32 वर्ष) पुत्र लौटन निवासी पचमोहनी, थाना सोनहा, जनपद बस्ती को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से 14 अदद बन्टी-बबली देशी शराब के पाउच बरामद हुए।
इस संबंध में थाना सोनहा पर मु0अ0सं0 142/2026 के तहत धारा 60 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।

No comments:
Post a Comment