<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, June 4, 2026

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं-बालिकाओं को किया गया जागरूक


गोरखपुर। मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत गुरुवार को जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक अपराध एवं नोडल मिशन शक्ति के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रमों में महिलाओं और बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण से संबंधित जानकारी दी गई।
इस दौरान पुलिस कर्मियों ने महिलाओं एवं बच्चों से जुड़े विभिन्न कानूनों, सरकारी कल्याणकारी योजनाओं तथा महिला सुरक्षा संबंधी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। साथ ही वीमेन पावर लाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, वन स्टॉप सेंटर 181, साइबर हेल्पलाइन 1930 समेत अन्य सेवाओं के बारे में जागरूक करते हुए पंपलेट वितरित किए गए। अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा एवं विश्वास का वातावरण मजबूत करना रहा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages