गोरखपुर। बक्शीपुर जुबली रोड पर सामाजिक संस्था राधे-राधे ग्रुप द्वारा आमजन की सुविधा के लिए नि:शुल्क शीतल पेयजल मशीन स्थापित की गई। इसका उद्घाटन महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम में पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल के महानगर संगठन मंत्री दिनेश मोदी की विशेष उपस्थिति रही।
इस अवसर पर व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष मणिनाथ गुप्ता, उपाध्यक्ष शिवराज मलकानी, संतोष अग्रवाल, नवीन चौरसिया, डॉ. अजय कुंडू, संदीप चिरानिया, महेश गोपाल गर्ग, दीपक जालान, रवि खेमका, घनश्याम चंदवासिया, टीपू जी, निकुंज जी, आशीष रुंगटा, चंद्रशेखर सराफ, संतोष अग्रवाल
सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि भीषण गर्मी में यह पेयजल सुविधा राहगीरों और आमजन के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी। राधे-राधे ग्रुप के इस सामाजिक कार्य की लोगों ने सराहना की।
https://youtu.be/KvL_A2RVCrAsi=moULvUKyPChJ4zKJ
वीडियो न्यूज देखने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करके ओपन पर क्लिक करें

No comments:
Post a Comment