<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, June 14, 2026

बहू-बेटी सम्मेलन में महिलाओं को किया गया जागरूक, मिशन शक्ति अभियान के तहत चौपाल आयोजित


गोरखपुर। मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण के विशेष अभियान के अंतर्गत शनिवार को जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में "बहू-बेटी सम्मेलन" का आयोजन कर महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया।
पुलिस अधीक्षक अपराध एवं नोडल मिशन शक्ति गोरखपुर के पर्यवेक्षण में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान थानों की पुलिस टीमों ने चौपाल लगाकर महिलाओं, बालिकाओं एवं छात्राओं से संवाद किया। इस अवसर पर उन्हें शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा महिला एवं बच्चों से संबंधित कानूनों के बारे में विस्तार से बताया गया।
कार्यक्रम में महिला हिंसा, घरेलू उत्पीड़न, साइबर अपराध एवं अन्य शिकायतों के निस्तारण के लिए संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई। साथ ही जागरूकता संबंधी पंपलेट वितरित कर महिलाओं को सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के प्रति प्रेरित किया गया।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन, सशक्तिकरण एवं विश्वास का वातावरण स्थापित करना है। अभियान के तहत भविष्य में भी जागरूकता कार्यक्रम निरंतर संचालित किए जाएंगे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages