<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, June 14, 2026

दहेज हत्या मामले में पति, सास-ससुर गिरफ्तार, सहजनवां पुलिस की कार्रवाई


गोरखपुर। सहजनवां थाना क्षेत्र में दर्ज दहेज हत्या के एक मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में पति, ससुर एवं सास शामिल हैं। पुलिस ने उन्हें न्यायालय में पेश करने के बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी गीडा के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा के नेतृत्व में चलाए जा रहे अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना सहजनवां पुलिस ने मु0अ0सं0 291/2026 से संबंधित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों में शुभम मद्धेशिया पुत्र उदय प्रसाद, उदय प्रसाद पुत्र स्व. मोतीलाल तथा शकुन्तला देवी पत्नी उदय प्रसाद निवासी लुचुई वार्ड संख्या-14, थाना सहजनवां, जनपद गोरखपुर शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 85, 80(2), 352, 351(3), 61(2) तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के तहत मुकदमा दर्ज है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक हर्षित कुमार, कांस्टेबल संजय यादव, कांस्टेबल विकास यादव तथा महिला कांस्टेबल अराधना सिंह शामिल रहीं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages