<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, June 9, 2026

ऑपरेशन 'साथ-साथ' के तहत महिला थाना प्रभारी शालिनी ने पांच बिछड़े परिवारों को मिलाया

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। परिवारों को टूटने से बचाने और वैवाहिक संबंधों में आई दूरियों को समाप्त करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे "ऑपरेशन साथ-साथ – टूटते परिवारों को जोड़ने की एक पहल" के तहत महिला थाना बस्ती पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। महिला थाना प्रभारी निरीक्षक डॉ. शालिनी सिंह एवं उनकी टीम ने अलग-अलग रह रहे पांच पति-पत्नी के जोड़ों के बीच सुलह कराकर उन्हें पुनः एक साथ रहने के लिए तैयार किया।

पुलिस के अनुसार पारिवारिक विवाद, आपसी मनमुटाव और अन्य कारणों से इन दंपतियों के संबंध लंबे समय से तनावपूर्ण चल रहे थे। दोनों पक्ष एक-दूसरे के साथ रहने को तैयार नहीं थे। महिला थाना में दोनों पक्षों की काउंसलिंग की गई तथा आपसी संवाद के माध्यम से मतभेद दूर कराने का प्रयास किया गया।

प्रभारी निरीक्षक डॉ. शालिनी सिंह के समझाने-बुझाने और निरंतर प्रयासों के बाद पांचों दंपति आपसी सहमति से अपने रिश्ते को एक और अवसर देने तथा साथ रहने के लिए तैयार हो गए।

सुलह कराने वाले दंपतियों में प्रीति पत्नी दीपक कुमार निवासी चौराहरणपुर थाना पैकोलिया, रुकसाना खातून पत्नी इरफान अली निवासी भित्तियाकला थाना रुधौली, ममता पत्नी अजीत निवासी हड़ही थाना पैकोलिया, प्रीति पत्नी जमील निवासी कंचन टोला रहमतगंज थाना कोतवाली तथा अर्जुन पुत्र बुद्धू निवासी पुरानी बस्ती शामिल हैं।

महिला थाना में विधिवत सुलह-समझौता संपन्न होने के बाद सभी दंपतियों को राजी-खुशी उनके परिवारों के साथ विदा किया गया। पुलिस के इस प्रयास की परिजनों ने सराहना करते हुए इसे परिवारों को जोड़ने की सकारात्मक पहल बताया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages