<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, June 9, 2026

गन्ने के साथ सहफसली खेती अपनाएं, किसानों को मिलेगा दोगुना लाभ : अजय कुमार शर्मा

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता



बस्ती। बजाज चीनी मिल रुधौली के प्रबंध निदेशक अजय कुमार शर्मा ने किसानों से गन्ने के साथ सहफसली खेती अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि इससे किसानों की आय में वृद्धि होगी और कम लागत में बेहतर उत्पादन प्राप्त किया जा सकेगा। उन्होंने किसानों को पेड़ी प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने की भी सलाह दी।

प्रबंध निदेशक ने महाप्रबंधक अरशद शेख, इकाई प्रमुख डॉ. जे.पी. त्रिपाठी, जोनल एचआर हेड एन.के. शुक्ला, उपमहाप्रबंधक गन्ना लवकुश सिंह चौहान तथा अन्य अधिकारियों के साथ चीनी मिल के गेट एवं अरदा, बैकुंठ, गोविंदपुर, महुआरी, हरिहरपुर, बहादुरपुर, पिकोरा, रमवापुर और कठोलिया केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान पेड़ी एवं पौधा प्लांट की स्थिति तथा विभिन्न गन्ना प्रजातियों की समीक्षा की गई।

अजय कुमार शर्मा ने कहा कि किसान पौधा फसल की तुलना में पेड़ी फसल पर कम लागत लगाकर अधिक उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने समय पर सिंचाई, गुड़ाई, निराई और उर्वरकों के संतुलित प्रयोग पर जोर दिया। साथ ही किसानों को चोटी भेदक कीट के प्रति सतर्क रहने और चीनी मिल द्वारा उपलब्ध कराई जा रही कोराजन, बटाको, क्लोरोपारी फास्ट एवं चक्रव्यूह दवाओं का उपयोग करने की सलाह दी।

उन्होंने कहा कि ट्रेंच विधि से गन्ना बुवाई करने पर बीज, सिंचाई और उत्पादन लागत कम आती है, जबकि फसल का विकास बेहतर होता है। जंगली जानवरों और प्राकृतिक आपदाओं से भी फसल को अपेक्षाकृत कम नुकसान होता है।

सीनियर गन्ना अधिकारी एवं मीडिया प्रभारी बाल सिंधु गगन पांडे ने कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों के फील्ड निरीक्षण से किसानों का मनोबल बढ़ता है तथा नई तकनीकों को अपनाने की प्रेरणा मिलती है।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान रामनाथ चौधरी, आज्ञाराम चौधरी, अशोक कुमार चौधरी, धर्मेंद्र यादव, राम भारत, राम लखन, विजय कुमार मिश्रा, शशि प्रकाश सिंह, रामबचन यादव, अंबिका चौधरी, जगदीश पांडे, जगदंबा पांडे सहित चीनी मिल के अधिकारी एवं फील्ड सुपरवाइजर उपस्थित रहे।

https://www.facebook.com/share/v/1Edh6vTRMH/

वीडियो न्यूज देखने के लिए ऊपर दिए गए लिंक पर क्लिक करके ओपन पर क्लिक करें 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages