बस्ती। आगामी मुहर्रम पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक बस्ती की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिले के संभ्रांत नागरिकों, ताजिया रखने वालों एवं विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों से त्योहार से संबंधित समस्याओं और सुझावों पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने शासन से प्राप्त दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए सभी से आपसी सौहार्द, भाईचारा और शांति के साथ मुहर्रम मनाने की अपील की।
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और किसी भी समस्या की सूचना तत्काल प्रशासन एवं पुलिस को दें।
बैठक में अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, जिले के सभी उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी सदर, कलवारी व रुधौली सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment