<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, June 19, 2026

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर वाराणसी में मीडिया कार्यशाला आयोजित

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) वाराणसी द्वारा “केंद्र सरकार के 12 साल – विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” विषय पर मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 100 से अधिक मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन रवीन्द्र जायसवाल ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में काशी सहित पूरे देश में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं। उन्होंने बताया कि कृषि एवं किसान कल्याण विभाग का बजट 27 हजार करोड़ रुपये से बढ़कर 1.40 लाख करोड़ रुपये हो गया है तथा पीएम-किसान योजना के माध्यम से किसानों को 4.28 लाख करोड़ रुपये से अधिक की सहायता दी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि सड़क, परिवहन और आधारभूत संरचना के विस्तार से वाराणसी का आसपास के जिलों से संपर्क बेहतर हुआ है।

विशिष्ट अतिथि एवं वाराणसी के महापौर अशोक तिवारी ने कहा कि महिला सशक्तिकरण, किसान कल्याण, सामाजिक उत्थान और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में किए गए कार्यों ने विकसित भारत-2047 की मजबूत नींव रखी है। उन्होंने बताया कि स्वयं सहायता समूहों, लखपति दीदी और नमो ड्रोन दीदी जैसी योजनाओं से महिलाओं की आर्थिक भागीदारी बढ़ी है।

वाराणसी जंक्शन के स्टेशन निदेशक अर्पित गुप्ता ने भारतीय रेलवे की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रेलवे बजट में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है तथा यात्री सुविधाओं और आधारभूत संरचना में व्यापक सुधार किए गए हैं।

कार्यक्रम में काशी पत्रकार संघ के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार अरुण मिश्रा ने लोकतंत्र में पत्रकारिता की भूमिका पर विचार व्यक्त किए। अंत में पीआईबी एवं केंद्रीय संचार ब्यूरो के निदेशक दिलीप कुमार शुक्ल ने अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। पत्रकारों ने भी केंद्र सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों पर अपने विचार साझा किए।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages