<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, June 19, 2026

हत्या के प्रयास के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, गीडा पुलिस की कार्रवाई


गोरखपुर। गीडा थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी गीडा के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक अश्वनी पाण्डेय के नेतृत्व में की गई।
पुलिस के अनुसार, थाना गीडा पर दर्ज मुकदमा संख्या 268/2026 में वांछित अभियुक्त मंसूर अली पुत्र स्वर्गीय अब्दुल अजीज, निवासी जैतपुर, गौसपुर, थाना गीडा, जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया। उसके विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं 191(2), 191(3), 109(1), 110, 117(2) एवं 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज है।
पुलिस के मुताबिक, 16 जून 2026 को अभियुक्तों ने एकराय होकर वादी के भाई पर जान से मारने की नीयत से रॉड, सरिया, चाकू और लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अश्वनी पाण्डेय, उपनिरीक्षक हरिशंकर यादव तथा उपनिरीक्षक योगेश यादव शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages