<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, June 19, 2026

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व पुलिस लाइन में योग शिविर आयोजित, एसपी संदीप कुमार मीणा ने किया शुभारंभ


संत कबीर नगर। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में, जिसकी इस वर्ष की थीम "स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग" निर्धारित की गई है, पुलिस लाइन संत कबीर नगर में शुक्रवार को भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम आयुष मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से आयुर्वेद एवं यूनानी विभाग, पतंजलि योग पीठ तथा इंडियन योग एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ। शिविर की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा ने की।
योग प्रशिक्षक राम मोहन पाल ने बताया कि योग दिवस प्रोटोकॉल के अनुसार प्रतिभागियों को विभिन्न शारीरिक समस्याओं के समाधान हेतु योगाभ्यास कराया गया। इसमें सर्वाइकल के लिए गर्दन के व्यायाम, ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, वज्रासन, शशकासन, उत्तान मंडूकासन, उष्ट्रासन, कमर दर्द के लिए भुजंगासन, सायटिका के लिए शलभासन, गैस एवं कब्ज के लिए पवनमुक्तासन तथा अनुलोम-विलोम और मानसिक स्वास्थ्य के लिए भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास कराया गया।
योग प्रशिक्षिका प्रियात्मा पाठक ने कहा कि नियमित योगाभ्यास से महिलाओं में होने वाली पीसीओडी (PCOD) जैसी समस्याओं से बचाव संभव है। वहीं योग प्रशिक्षिका रीतू सिंह ने सभी को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए दैनिक दिनचर्या में योग को शामिल करने का संदेश दिया।
इस अवसर पर प्रसार निरीक्षक रामबली यादव, सहायक उपनिरीक्षक बृजेश राय, मुख्य आरक्षी सुरेश चन्द्र शर्मा, शाहिद अंसारी, राकेश कुमार, अजय राय, आरक्षी विश्वजीत, विशाल कन्नौजिया, चन्दन यादव, ओमवीर सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी एवं योग साधक उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages