<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, June 6, 2026

गृह वार्ड शेषपुर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का भव्य स्वागत, संगठन की मजबूती पर हुई चर्चा

गोरखपुर। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के अपने गृह जनपद गोरखपुर स्थित निजी आवास शेषपुर (गीता प्रेस) पहुंचने पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ नेताओं एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने शिष्टाचार भेंट कर उनका अभिनंदन किया।


उल्लेखनीय है कि पंकज चौधरी ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत गोरखपुर के वार्ड संख्या-77 शेषपुर से पार्षद एवं डिप्टी मेयर के रूप में की थी। आज वे देश के वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री तथा भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं।

शिष्टाचार मुलाकात के दौरान भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, नगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता, पूर्व महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राहुल श्रीवास्तव, गीता नगर मंडल अध्यक्ष विशाल गुप्ता, पार्षद चंदन आर्या, महानगर कार्यसमिति सदस्य सुशील अग्रहरी, गोरखपुर अग्रहरी समाज के अध्यक्ष विमल अग्रहरी, पूर्व पार्षद रामनारायण, पार्षद संजय मद्धेशिया, संतोष गोयल एवं मनीष जैन सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, नगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता एवं पूर्व महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता की उपस्थिति में सुशील अग्रहरी ने पंकज चौधरी को पटका पहनाकर सम्मानित किया। इसके बाद सभी पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों तथा क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई। इस अवसर पर पंकज चौधरी ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं और अपनी जमीनी जड़ों से जुड़ाव ही संगठन की वास्तविक शक्ति है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संवाद भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है।

पूरा कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं सकारात्मक वातावरण में संपन्न हुआ।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages