<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, June 12, 2026

खेत बचाओ अभियान में किसानों को संसाधन संरक्षण आधारित खेती के लिए किया जागरूक


बस्ती। खेत बचाओ अभियान-2026 के अंतर्गत विकास खंड गौर की ग्राम पंचायत गौर एवं अइलाकला में किसान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों को कृषि उत्पादन बढ़ाने, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण तथा खेती की लागत कम करने के प्रभावी उपायों की जानकारी दी गई।
कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक डॉ. वी. बी. सिंह ने किसानों को मृदा की उर्वरा शक्ति बनाए रखने, जैविक पदार्थों के उपयोग, फसल अवशेष प्रबंधन तथा रासायनिक उर्वरकों एवं कीटनाशकों के संतुलित प्रयोग के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि संसाधन संरक्षण आधारित खेती अपनाने से भूमि की उत्पादकता लंबे समय तक बनी रहती है और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलता है।
कार्यक्रम में गृह वैज्ञानिक डॉ. अंजली वर्मा ने कृषि और पोषण के आपसी संबंधों पर प्रकाश डालते हुए किसानों को विविध फसलों, हरी सब्जियों तथा स्थानीय खाद्य पदार्थों को दैनिक भोजन में शामिल करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि खेती केवल आय का साधन नहीं, बल्कि परिवार की पोषण सुरक्षा का मजबूत आधार भी है।
इस दौरान किसानों को खेतों की मेड़ों पर वृक्षारोपण, जैव विविधता संरक्षण तथा जल संसाधनों के समुचित उपयोग के प्रति भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम में प्रधान प्रतिनिधि, एडीओ (कृषि), एटीएम, बीटीएम समेत कृषि विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages