<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, June 12, 2026

कन्या विवाह सहायता योजना बनी श्रमिक परिवारों की बेटियों के सम्मानजनक विवाह का मजबूत सहारा


बस्ती। उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की कन्या विवाह सहायता योजना जनपद बस्ती के श्रमिक परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है। योजना के तहत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की पुत्रियों के विवाह हेतु आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है, जिससे परिवारों को आर्थिक संबल मिलने के साथ बेटियों का सम्मानजनक विवाह सुनिश्चित हो रहा है।
योजना के अंतर्गत सामान्य विवाह पर 65 हजार रुपये, अंतरजातीय विवाह पर 75 हजार रुपये तथा सामूहिक विवाह में शामिल होने पर 85 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाती है। इससे श्रमिक परिवारों पर विवाह संबंधी खर्चों का बोझ कम हुआ है और उन्हें कर्ज लेने की आवश्यकता भी काफी हद तक नहीं पड़ रही है।
जनपद में योजना का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में 590 लाभार्थियों को 3.24 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि प्रदान की गई थी, जबकि वित्तीय वर्ष 2025-26 में अब तक 1,607 लाभार्थियों को 9.22 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि वितरित की जा चुकी है।
योजना का लाभ प्राप्त करने वाले श्रमिकों का कहना है कि आर्थिक सहयोग मिलने से उनकी बेटियों का विवाह बेहतर ढंग से संपन्न हो सका और विवाह की तैयारियों को लेकर आर्थिक चिंताएं काफी कम हुईं। यह योजना श्रमिक परिवारों की बेटियों को सामाजिक सुरक्षा और सम्मान प्रदान करने के साथ-साथ परिवारों के आर्थिक सशक्तिकरण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
श्रम विभाग के अधिकारियों के अनुसार पात्र पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को योजना का लाभ पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराया जा रहा है। विभाग का प्रयास है कि अधिक से अधिक श्रमिक परिवार इस जनकल्याणकारी योजना का लाभ प्राप्त कर सकें। कन्या विवाह सहायता योजना श्रमिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने और सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में उभर रही है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages