<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, June 11, 2026

इंजीनियरिंग कार्य के कारण कई ट्रेनें चार घंटे विलंब से चलेंगी


गोरखपुर। उत्तर रेलवे के बनथरा, मीरानपुर कटरा एवं तिलहर स्टेशनों पर प्रस्तावित इंजीनियरिंग कार्य के चलते रेल प्रशासन ने कुछ ट्रेनों का संचालन पुनर्निर्धारित करने का निर्णय लिया है। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि ट्रैफिक ब्लॉक के कारण यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रभावित ट्रेनों के समय में परिवर्तन किया गया है।
जारी सूचना के अनुसार, 12 एवं 15 जून को टनकपुर से चलने वाली 15074 टनकपुर-सिंगरौली एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 240 मिनट (4 घंटे) विलंब से रवाना होगी। इसी प्रकार 13 जून को चलने वाली 15076 टनकपुर-शक्तिनगर एक्सप्रेस भी टनकपुर से 240 मिनट देरी से संचालित की जाएगी।
इसके अलावा 12 एवं 14 जून को लालगढ़ से प्रस्थान करने वाली 15910 लालगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से 240 मिनट विलंब से चलाई जाएगी। रेल प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पूर्व अपनी ट्रेन की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त करने की अपील की है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages