<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, June 11, 2026

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में पूर्वोत्तर रेलवे बना सहारा, 1.4 लाख अभ्यर्थियों को पहुंचाया गंतव्य तक


गोरखपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए पूर्वोत्तर रेलवे ने विशेष इंतजाम करते हुए लगभग 1.4 लाख परीक्षार्थियों को उनके गंतव्य तक सुरक्षित और सुगम यात्रा सुविधा उपलब्ध कराई। परीक्षा अवधि के दौरान रेलवे ने अतिरिक्त ट्रेनें, कोच, विशेष ठहराव और व्यापक भीड़ प्रबंधन व्यवस्था लागू की।
पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने 7 से 10 जून 2026 के बीच नियमित ट्रेनों के अलावा 65 विशेष ट्रेनें संचालित कीं। इसके अलावा 4 ट्रेनों का मार्ग विस्तार किया गया तथा 8 से 10 जून तक प्रतिदिन 20 ट्रेनों के समय में परीक्षार्थियों की सुविधा के अनुसार बदलाव किया गया। नियमित ट्रेनों में 136 अतिरिक्त कोच लगाए गए और कई ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया गया।
गोरखपुर जंक्शन पर 3,200 वर्ग फीट क्षेत्रफल में अस्थायी होल्डिंग एरिया बनाकर निःशुल्क पेयजल, कूलर, मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट, चिकित्सा सहायता बूथ, एटीवीएम और सचल प्रसाधन जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। इसी प्रकार गोंडा स्टेशन पर भी विशेष यात्री आश्रय स्थल की व्यवस्था की गई।
यात्रियों की भीड़ पर निगरानी रखने के लिए मुख्यालय गोरखपुर सहित विभिन्न मंडलों में 24 घंटे सक्रिय वॉर रूम बनाए गए। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से प्रमुख स्टेशनों की लगातार मॉनिटरिंग की गई। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), जीआरपी, वाणिज्य विभाग और अन्य कर्मचारियों की अतिरिक्त तैनाती कर भीड़ प्रबंधन को प्रभावी बनाया गया।
भीषण गर्मी को देखते हुए भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के स्वयंसेवकों ने विभिन्न स्टेशनों पर यात्रियों और अभ्यर्थियों को निःशुल्क शीतल पेयजल एवं शरबत वितरित किया। स्टेशन परिसरों में सहायता बूथ स्थापित कर ट्रेनों के संचालन संबंधी जानकारी उपलब्ध कराई गई तथा विशेष ट्रेनों की सूची भी प्रदर्शित की गई।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को जहरखुरानी, चोरी और अन्य अपराधों से सतर्क रहने की सलाह देते हुए किसी भी सहायता के लिए रेलवे हेल्पलाइन 139 अथवा निकटतम आरपीएफ/जीआरपी कर्मियों से संपर्क करने का आग्रह किया।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि परीक्षा अवधि में यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और सुचारु संचालन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages